Headlines

आईएचएम के प्राचार्य ने सीएम से की शिष्टाचार मुलाकात

[ad_1]

रांची। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि आईएचएम को प्रॉमिसिंग होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट-2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था ने झारखंडी मड़ुआ छिलका के 135 व्यंजन बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया है। बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ लगातार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]