Headlines

आईएचएम में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

[ad_1]

रांची, वरीय संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। सेंट पीटर चर्च के फादर प्रदीप मिंज, फादर इरिनियस और फादर विलियम्स ने संस्थान में बने चरनी के पवित्रीकरण और क्रिसमस संदेश से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रार्थना कर क्रिसमस गीत गाए। विद्यार्थियों ने क्रिसमस आधारित कार्यक्रम और नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है। जीवन में हमें जो भी प्राप्त है, यह उनका आभार करना सिखाता है। कार्यक्रम में बीडीओ सुलेमान मुंदरी, सीओ मांडर विजय राज, मांडर थाना प्रभारी विनय यादव, संस्थान के शिक्षक, छात्र एवं उपस्थितगण मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]