Headlines

आधा किलो चिकन के लिए चाकूबाजी, एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने 4 जिगरी दोस्त

[ad_1]

आधा किलो चिकन के लिए 4 जिगरी दोस्तों में झगड़ा हो गया। महज आधा किलो चिकन के लिए दोस्तों के बीच चाकूबाजी हो गई। चारों लहूलुहान होकर अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हैं। ये हैरान कर देने वाला मामला गुमला का है। मुर्गा किसके घर पर पकेगा, इस बात को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि खून-खराबा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

गुमला के समसेरा गांव में घटी अजीब घटना
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गुमला जिला स्थित सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत समसेरा गांव में सोमवार देर रात अजीब वाकया हुआ। आधा किलो मुर्गा पकाने को लेकर 4 दोस्तों में ऐसा झगड़ा हुआ कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई। दरअसल, मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद नाम के चार दोस्त गांव के पास ही अंबोआ मेला घूमने गए थे। रात को मेले से लौटते समय अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा। विवाद यहीं से शुरू हो गया। दरअसल, मनीष और प्रकाश चाहते थे कि चिकन उनके घर पर बने और चारों दोस्त मिलकर खाएं। वहीं विनोद चाहता था कि चिकन उसके घर पर पकाया जाए और वो इसे केवल अकल सिंह के साथ खाए। 

आधा किलो मुर्गा को लेकर हुआ था झगड़ा
अकल सिंह का खरीदा गया आधा किलो चिकन किसके घर पर बनेगा, इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। चारों दोस्त 2-2 लोगों के ग्रुप में बंट गए। एक में मनीष और प्रकाश थे तो दूसरे गुट में अकल सिंह और विनोद सिंह। पहले तो जुबानी जंग हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट से बात आगे बढ़ी और दोस्तों के बीच चाकूबाजी हो गई।

घटना में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया। मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी है। अकल सिंह और विनोद घायल हैं। फिलहाल, इलाके में इस घटना की काफी चर्चा है। 

[ad_2]