Headlines

आशेश्वर कुमार वन सुरक्षा समिति डटमा के अध्यक्ष बने

[ad_1]

अनगड़ा, प्रतिनिधि।

वन सुरक्षा समिति डटमा के गठन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक गांव के सरना स्थल में पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। समिति का गठन वनपाल शिवनारायण महतो की देखरेख में किया गया। गठित कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अशेश्वर कुमार, उपाध्यक्ष गुड़िया देवी, कोषाध्यक्ष मुकेश पाहन, उप कोषाध्यक्ष संजीव कुमार महतो को चुना गया है। जबकि सुनील महतो, मोहित कुमार और महेंद्र मुंडा को सदस्य बनाया गया है। मौके पर कमल महतो, उमेश पाहन, अमित महतो, रुपेश महतो, बसंत पाहन और पारस महतो आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]