Headlines

कांग्रेस नेता आर्च बिशप से मिले, क्रिसमस की दी बधाई

[ad_1]

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, पूर्व प्रवक्ता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं पासवा के प्रदेश प्रवक्ता मेहुल दूबे ने रविवार को आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अपने संदेश में आर्च बिशप ने कहा क्रिसमस खुशियां बांटने वाला त्योहार है। इस दिन को उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए। प्रभु ईसा मसीह ने प्रेम, करुणा, सत्य, क्षमा, दया, भाईचारा, सद्भावना का जो संदेश दिया है हमें उसी रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

अंत में कांग्रेस नेताओं ने विशप हाउस में फादर फिलमोन लकड़ा, फादर मुकुल और फादर सुशील बेग के साथ बालक प्रभू यीशु का दर्शन किया एवं आशीर्वाद लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]