Headlines

कुरमी को एसटी दर्जा मिला तो होगा विरोध : पहान

[ad_1]

रांची, वरीय संवाददाता। पहान महासभा की बैठक जिला महापहान शिबू तिग्गा की अध्यक्षता में मंगलवार को भुसूर सरना स्थल में हुई। इसमें 40 पहान शामिल हुए। इसमें पहानों ने कुरमी-महतो को खुद को आदिवासी बताने का विरोध किया गया। पहानों ने कहा कि कुरमी आज तक हमारे विधि-विधान को नहीं जानते। यदि कुरमी को एसटी में शामिल किया गया तो राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर पड़हा राजा बुधवा मुंडा, अजित उरांव, सुनील फकीरा कच्छप, जूरा पहान, छेदी मुंडा, निर्मल पहान, सुरेश पहान, दिवाकर पहान, कीनू पहान, बिरसा पहान आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]