Headlines

क्रिसमस गैदरिंग में विद्यार्थियों ने की मस्ती

[ad_1]

मुरहू, प्रतिनिधि।

मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्कषक चरणी में दीप प्रज्जवल्लित कर किया गया। लगभग दो वर्षों के लंबे अंतराल के बीच इस वर्ष क्रिसमस धूमधाम से मनाने को लेकर छात्र-छात्राओं में उल्लास नजर आया।

इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैरोल गीतों के बीच नृत्य के अलावा नागपुरिया धुन पर भी बच्चों ने खूब मस्ती की। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत और शिक्षिका प्रतिभा सुरीन ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव सेवा में अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया। उनके द्वारा हमें प्रेम, त्याग और बलिदान का संदेश मिलता है। उनके द्वारा प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलते हुए जीवन को सार्थक रूप देने की अपील की। सफल आयोजन में शिक्षिका रागिनी, सावित्री, रिया, अशोक टूट्टी का अहम योगदान रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]