Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की महिला-पुरुष हॉकी टीम

[ad_1]

झारखंड के हॉकी खिलाड़ी अपनी जिंदगी में एक के बाद एक स्वर्णिम कीर्तिमान दर्ज करते जा रहे हैं। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक में और हाल ही में संपन्न हुए नेशंस कप में भारतीय टीम में शामिल झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीमित संसाधनों के बीच हॉकी का ककहरा सीखने वाले ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर झारखंड का नाम रौशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपने बेहतरीन खेल से विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है। 

महिला-पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची
बता दें कि ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की महिला और पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महिला और पुरुष टीमों ने मंगलवार को क्वार्टर-फाइनल के अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही झारखंड की पदक की दावेदारी मजबूत हो गई है। पुरुष टीम ने क्वार्टर-फाइनल में उत्तर प्रदेश को 5-2 से हराया वहीं महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से पराजित किया। 

झारखंड की महिला खिलाड़ियों का जलवा
गौरतलब है कि झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस समय पुरुष टीम में झारखंड के खिलाड़ियों की कमी है लेकिन महिला टीम ने झारखंड की कई खिलाड़ी अहम भूमिका निभा रही है। टोक्यो ओलंपिक्स से लेकर हालिया नेशंस कप तक में भारत की सलीमा टेटे, निकी प्रधान और संगीता कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की है। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
 

[ad_2]