Headlines

डोरंडा कॉलेज में गणित दिवस पर कार्यक्रम

[ad_1]

रांची। डोरंडा कॉलेज के गणित विभाग में गुरुवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी में प्रकाश डाला। गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ निर्मला कुमारी ने भी श्रीनिवास रामानुजन के बारे में विस्तारपूर्वक छात्रों को जानकारी दी। विद्यार्थियों से गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए प्रयोगों में भागीदार बनने की बात कही। मौके पर छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]