Headlines

प्रसव पीड़ा में तड़पती किशोरी अकेले पहुंची हॉस्पिटल, 14 साल की उम्र में बनी मां

[ad_1]

थानाक्षेत्र के केशलपुर डोंगापानी गांव में एक किशोरी के मां बनने की घटना प्रकाश में आई है। बताया गया कि किशोरी शनिवार की रात अकेले सदर अस्पताल पहुंची और प्रसव पीड़ा होने की जानकारी नर्सों को दी। इसके बाद अस्पताल की नर्स ने किशोरी को तुरंत भर्ती किया।

रविवार की सुबह किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। नर्स ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। इधर किशोरी के मां बनने की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी दी गई। जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे।

गांव का ही युवक है पिता
बेटे को जन्म देने के बाद किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक युवक बच्चे का पिता है। किशोरी के अनुसार गांव के जयराम नायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। किशोरी के अनुसार गर्भवती होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद गांव में बैठक भी हुई थी, लेकिन जयराम ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद वह गांव से फरार हो गया।
 

[ad_2]