Headlines

प्रेम और भाईचारा का त्योहार है मागे महापर्व : बिरसा कंडीर

[ad_1]

खूंटी, संवाददाता।

सरना धर्म सोतोः समिति की ओर से खूंटी के जोजोटोली में मागे महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शुक्रवार को खूंटी सहित मुरहू, अड़की व बंदगांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में मागे पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोग पारंपरिक वेश-भूषा में अखड़ा में पूजा-पाठ कर नृत्य-संगीत का आनंद लिया। चावल से बनी तरह-तरह की रोटी जैसे- अरसा, सखुआ पत्ता रोटी, ठेकुआ, नीमकी आदि एक-दूसरे को बांटकर समाज में सौहार्द बढ़ाया।

खूंटी के जोजोटोली में बंड़ेया नाग, रामसहाय तोपनो व केदन मुंडा की अगुवाई में अखड़ा में पूजा-पाठ की। रोटी व जल अर्पित कर सिंहबोंगा से सुख, शांति और खुशहाली की कामना कर की। इस अवसर पर धर्म अगुवा बिरसा कंडीर ने कहा कि मागे महज एक पर्व नहीं है, बल्कि प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का अवसर है। समाज में ऊंच-नीच जैसे भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। आपसी भेदभाव, ईर्ष्या-द्वेष व नाकारात्मक विचारों को त्यागकर समाज में सुख, शांति, खूशहाली, दया, सेवा, भाई-चारा और अच्छाईयों का संचार करना चाहिए। इससे मानव जीवन में सदा सुख, शांति और खुशहाल बनी रहेगी। इस अवसर पर मथुरा कंडीर, सुगना पहान, टूटी ओड़ेया, बिरसिंह ओड़ेया, सुभासिनी पूर्ति, विश्राम टूटी, सुनील गुड़िया, टूटी ओड़ेया, बुधराम मुंडू, लालमनी समद, मधिराय मुंडू, राम तोपनो आदि लोग उपस्थित हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]