Headlines

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे उलिहातू, भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजलि

[ad_1]

अड़की, प्रतिनिधि।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शनिवार की सुबह उलिहातु पहुंचे, जहां उन्होंने बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद वे बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। सुनील बंसल ने सुखराम मुंडा को धोती और शॉल देकर सम्मानित किया।

सुनील बंसल ने गांव के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, जिला अध्यक्ष खूंटी चंद्रशेखर गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा संजय मुंडा, जिला संगठन प्रभारी सत्यनारायण सिंह, जगरनाथ मंडा, सांसद प्रतिनिधि अड़की अनूप साहू, मंडल अध्यक्ष मोती पातर, मंडल महामंत्री मनोज साहू, राजू मुंडा, अजिताभ कुमार, जय किशन मुंडा, राजेश मुंडा, सैनाथ मुंडा, सत्यनारायण साहू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं के घरों में जमीन पर बैठककर खाया खाना

खूंटी पहुंचे भाजपा के केंद्रीय महामंत्री सुनील बंसल खूंटीवासियों से काफी घुल-मिल गए। वे कार्यकर्ताओं के गांव भी गए। उनके घरों में बच्चों के साथ खेले, परिवार के सदस्यों से बातचीत की और जमीन पर बैठकर भोजन किया। सुनील बंसल खूंटी के बिरहू पंचायत अंतर्गत रेवा गांव गए, जहां भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो के घर में जमीन पर बैठकर उनके परिवार के साथ बारहमसिया कटहल की सब्जी और भात खाया। खाने में भथुआ का साग, मड़ुआ रोटी और पीठा रोटी भी खाया। भोजन के बाद वे लेमनग्रास से बनी चाय का भी आनंद लिया। इससे पूर्व वे भाजपा के भीमसिंह मुंडा के घर जाकर भी भोजन किया था, जिसके बाद रेवा गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सुनील बंसल ने मुलाकात की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]