Headlines

मंडला पूजा महोत्सव में हुए कई अनुष्ठान

[ad_1]

रांची। एचईसी के सेक्टर तीन में अयप्पा मंदिर में मंगलवार को मंडला पूजा महोत्सव के 41 वें दिन कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। संस्था के सुरेश बी पिल्लई और परिवार के सदस्यों के नेतृत्व में सुबह छह बजे से गणपति होमम अनुष्ठान हुआ। इसके बाद षा पूजा और फिर प्रसाद वितरण हुआ। संगठन से जुड़े मलयाली समाज के लोगों ने भगवती यात्रा में भागीदारी निभाई। शाम में दीपाराधना हुआ। इसके बाद सदस्य कलाकारों ने भजन की प्रस्तुति दी। रात में अथाझा पूजा, हरिवारासनम और फिर अन्नदानम वितरण हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]