Headlines

राज्यभर में 1340 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई

[ad_1]

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने राज्यभर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 5842 परिसरों में से 1340 में बिजली चोरी पकड़ी गई। चोरी के मामलों में कुल 240.42 लाख रुपये का जुर्माना लगा कर प्राथमिकी भी दर्ज कराया जा रहा है। अभियान के दौरान रांची में 102, गुमला में 53, जमशेदपुर में 105, चाईबासा में 87, धनबाद में 72, चास में 102, डालटेनगंज में 173, गढ़वा में 87, दुमका में 55, साहिबगंज में 103, गिरिडीह में 89, देवघर में 119, हजारीबाग में 89, रामगढ़ में 54 व कोडरमा में 50 स्थानों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]