Headlines

रोजगार के नए साधन करने होंगे सृजित : मथूरा

[ad_1]

रांची। वरीय संवाददाता

वर्तमान में रोजगार के नए अवसर ढूंढ़ने होंगे, क्योंकि लोगों को सरकार की बहुत सारी योजनाओं की जानकारी नहीं है। यह बातें टुंडी विधायक मथूरा प्रसाद महतो ने कही। वे मंगलवार को विश्वा संस्थान सभागार में झारखंड सीएसओ फोरम द्वारा आयोजित झारखंड में सामाजिक जवाबदेही स्थापित करने में नागर समाज के प्रयास विषयक कार्यशाला में मुख्यअतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने फोरम से सरकारी योजनाओं के प्रति जनजागरुकता के लिए प्रयास करने की बात कही। कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को भी सामाजिक जवाबदेही के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में विषय प्रवेश बलराम ने कराया। इसी क्रम में सामाजिक जवाबदेही के क्षेत्र में कार्य करने वाले मानिक चंद, जीवन नंदी, रामजीवन अहरी, हरिकृष्ण महतो, रोमा बारला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक राय ने किया। मौके पर गुरजीत सिंह, हलधर महतो, प्रेमशंकर, सुषमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]