Headlines

शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट गठित

[ad_1]

पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी के वार्ड 2 के घांसी टोला (बांधधार) में तिलकधारी रजवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट का गठन किया गया। संस्थापक पूर्व उपमुखिया अजीत रविदास सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं पंसस बॉबी देवी की उपस्थिति में ट्रस्ट अध्यक्ष तिलकधारी रजवार, उपाध्यक्ष लाखो देवी, सचिव योगेंद्र गोप, उपसचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष अंजू देवी, उप कोषाध्यक्ष बबीता देवी व नरेश कपरदार (सहयोगी) चुने गए। वार्ड सदस्य क्रांति देवी के सौजन्य से प्राप्त दस निसहाय में कंबल वितरण किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]