Headlines

सड़क दुर्घटना में घायल जगुआर जवान की अस्पताल में मौत

[ad_1]

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि।

झारखंड जगुआर एसटीएफ में हेड कांस्टेबल की शुक्रवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक धर्मदेव महतो (40वर्ष) पिठोरिया थाना क्षेत्र के मारवा गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम के बाद झारखंड जगुआर के मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहां से शव मृतक जवान के पैतृक घर लाया गया, जहां परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार की शाम गांव के मुक्तिधाम में मृतक जवान का अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि बुधवार की देर शाम धर्मदेव रिंग रोड में गागी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। धर्मदेव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]