Headlines

सालसूद गांव में किसान पाठशाला लगाई गई

[ad_1]

सोनाहातू, प्रतिनिधि।

प्रखंड की तेतला पंचायत के सालसूद गांव में किसान पाठशाला आयोजित की गई। पाठशाला में किसानों को तरबूज की वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी गई। पाठशाला में 40 प्रगतिशील किसान शामिल हुए। पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी सोनाहातू वंशीधर महतो ने खेत की तैयारी बीज उपचार के बारे में जानकारी दी। वहीं बीटीएम दीनानाथ भगत ने मिट्टी जांच के लिए नमूना लेने के तरीके के साथ मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान नवीन कुमार और होरेलाल कोइरी ने खेती से सफलता पाने के मंत्र बताए। पाठशाला का संचालक अध्यक्ष दुर्गाचरण सिंह मुंडा ने किया। मौके पर कृषक मित्र और किसान मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]