Headlines

सीसीवाईएस कांके में क्रिसमस गैदरिंग

[ad_1]

कांके प्रतिनिधि।

दिसम्बर के दूसरे सप्ताह से ही मसीही विश्वासी क्रिसमस गैदरिंग आयोजित कर प्रभु यीशु के स्वागत में जुट जाते हैं। गुरुवार की देर शाम सीआईपी के खेल मैदान में कम्बाइंड क्रिस्चयन यूथ सोसाइटी द्वारा 44वां क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। इसमें रोमन कैथोलिक चर्च, एनडब्ल्यूजीईएल चर्च और सीएनआई चर्च कांके के पल्ली सैकड़ों मसीही विश्वासी शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रभारी निदेशक रिनपास डॉ जयंती सिमलाई और आरसी चर्च रांची के पीटर महेन्द्र तिग्गा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, गैदरिंग से एक दिन पूर्व कांके के विभिन्न टोला में चरनी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान चूड़ीटोला, द्वितीय प्रेमनगर और तीसरे स्थान पर रहने वाले अरसंडे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीवाईएस के संयोजक माणिक तिर्की, अभिषेक राज हेरेंज, अभय मिंज, अध्यक्ष निशांत कच्छप, उपाध्यक्ष सागर फांसिस कुजूर, शेखर टोप्पो, सचिव सुमित सुब्रानो, कोषाध्यक्ष शशि किस्पोट्टा, अशरिता तिर्की, सुमित तिग्गा, विशाल परधिया, अविनाश हेरंज, मनीष टोप्पो, अंजना तिर्की, विक्रम परधिया और ऑनिक्स मिंज सहित सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]