Headlines

स्वास्थ्य, योग और पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

[ad_1]

अनगड़ा, प्रतिनिधि।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मासू में स्वास्थ्य एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग को आज पूरा विश्व मान्यता दे रहा है। पर्यावरण संरक्षण और योग आज की जरूरत है। मधुमेह प्रबंधन और योग प्रमुख स्वामी मुक्तिरथ ने कहा कि योग न केवल रोग भगाता है बल्कि शरीर को स्वस्थ रखता है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के सचिव मयंक मुरारी ने सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शालिनी अस्पताल के प्रबंधक राणा विकास ने स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में बताया। उषा मार्टिन फाउंडेशन और शालिनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती जनजातीय ग्रामों में स्वास्थ्य और योग प्रशिक्षण अभियान लगातार दो माह चलेगा। कार्यक्रम में शालिनी अस्पताल के शिशिर कुमार भगत एवं स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]