Headlines

15 दिसंबर से बोकारो में चलेंगी सर्द हवाएं

15 दिसंबर से बोकारो में चलेंगी सर्द हवाएं
बोकारो। झारखंड में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ

ठंड से बचाव करते
ठंड से बचाव करते

का असर विभिन्‍न जिलों में देखने को मिल रहा है। इस विक्षोभ के कारण उत्तरी सर्द हवा नहीं आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होते ही मौसम में बदलाव होगा। उक्त जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 13 दिसंबर को दी। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 15 दिसंबर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। बोकारो समेत पूरे राज्य में  तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह 19 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ जाने के बाद फिर सर्द हवाएं झारखंड की ओर आने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *