Headlines

अवैध संबंध के शक में महिला पर घर में घुसकर फायरिंग, सीने में फंसी गोली

[ad_1]

गुमला के बड़ाईक मोहल्ले में गुरुवार शाम एक युवक ने घर में घुस कर 52 वर्षीय महिला को गोली मारी दी। महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। गोली उसके सीने में फंसी है। उसे रिम्स रेफर किया गया है। घटना के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है। हमलावार युवक तुकई के सीटू सिंह का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला के प्रेमी के बेटे ने मारी गोली
पुलिस ने बताया कि महिला बड़ाईक मुहल्ले में किराए पर रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह घरों में काम कर जीवनयापन करती है। पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला का तुकई निवासी सीटू सिंह से संबंध रहा है। इससे नाराज सीटू के बेटे ने गुरुवार शाम विमला के घर में घुस उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के बेटे ने बताया आंखों देखा हाल
घायल महिला के पुत्र ने बताया कि वह नहाने गया था,तभी जोर की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान देखा कि उसके घर से युवक निकला और बाइक से भाग गया। घर पहुंच उसने देखा कि मां को गोली लगी है।

[ad_2]