Headlines

सहोवती देवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद सह क्रिसमस गैदरिंग

[ad_1]

अनगड़ा, प्रतिनिधि।

सहोवती देवी पब्लिक स्कूल चिलदाग में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद सह क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विजय पांडेय ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन कर हम उन्हें प्रेरित कर सकते हैं। जेटीयू के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डॉ कुमुदकला मेहता, प्रिसिंपल एडवर्ड लुगुंग, मनोज कुमार चौधरी, अजय कुमार महतो, रामनाथ महतो, सीताराम केसरी, ब्रजेश कुमार, सखीचंद महतो, विजय चौधरी आदि मौजूद थे। इधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]