Headlines

कांची डैम निर्माण को लेकर विधायक का विधानसभा में प्रश्न

[ad_1]

बुंडू, संवाददाता।

बुंडू-तमाड़ में कांची डैम निर्माण को लेकर सुदेश महतो ने गुरुवार को विधानसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में झारखंड सरकार ने बताया कि कांची डैम निर्माण का प्रस्ताव विभाग के पास तैयार नहीं है। सरकार ने माना है कि डैम निर्माण से रांची एवं सरायकेला-खरसांवा जिले के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। कांची नदी में डैम के बदले बराज निर्माण हेतु मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, रांची के स्तर पर डीपीआर का फॉर्मूलेशन कराया जा रहा है। यह जानकारी आजसू पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]