Headlines

साक्ष्य के अभाव में दो आरोपी बरी

[ad_1]

रांची। न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत ने पुलिसवाले बन कर साकेत सोलंकी व उनके महिला मित्र के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने के दो आरोपी अबरार आलम व मो सैफ को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया है। घटना सात फरवरी 2019 रात 11: 30 बजे अरगोड़ा पेट्रोल पंप के समीप की है।

वादी व उनकी महिला मित्र को रोककर पहले दोनों आरोपियों ने पुलिस वाले बन कर धमकाया और उनके बाइक की चाभी छीन ली। बाद में चाभी दी और उसके बाद उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। वादी ने अरगोड़ा पुलिस को फोन कर दिया। अरगोड़ा पुलिस ने पीसीआर को वहां भेजा और दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ कर जेल भेज दिया था। इस संबंध में साकेत सोलंकी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]