Headlines

एक दर्जन जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा

[ad_1]

तोरपा, प्रतिनिधि।

12 जंगली हाथियों के झुंड ने गुरुवार शाम को तोरपा प्रखंड अंतर्गत हुसीर पंचायत के जराटोली व रोन्हे गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने दर्जनों किसानों के खेत में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। खेत- खलिहान में काटकर रखे धान को चट कर गये। हाथियों ने गोजा भेंगरा, प्रीतम भेंगरा, बिरसा भेंगरा, कोका भेंगरा, बिरसा भेंगरा, मांगा भेंगरा, सिमोन पूर्ति आदि किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया। लगभग पांच एकड़ खेत में लगी फसल को बर्बाद कर दिया। इधर, प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया प्रदीप गुड़िया, वनरक्षी संजय सिंह मुंडा शुक्रवार को गांव जाकर क्षति का जायजा लिया। भुक्तभोगी किसानों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]