Headlines

अनिगड़ा में फिर सड़क दुर्घटना, महिला समेत तीन घायल

[ad_1]

खूंटी, संवाददाता।

खूंटी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-75इ पर मुरहू-खूंटी के बीच अनिगड़ा गांव के पास शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत जगदा, लुम्बई के बिरसा मुंडू, कारूडीह, बंदगांव के सूरज मुंडू और मुरहू के पोकला गांव निवासी चांदनी पूर्ति शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों का इलाज हुआ।

दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि बिरसा और सूरज खूंटी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में आईओसीएल डिपो, अनिगड़ा के पास एक वाहन को दोनों युवक अपनी बाइक से ओवरटेक करने लगे, तभी सड़क पर महिला चांदमनी पुर्ती को बाईक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

[ad_2]