Headlines

BJP Latest News:भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी

बीजेपी की बैठक में बोकारो विधायक बिरंची नारायण

भाजपा(BJP) ने शुरू की आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव(Election)  की तैयारी
बोकारो विधायक आवास पर हुआ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक
30 मई से 30 जून तक भाजपा का चलेगा महाजनसंर्पक अभियान

Crossfluid.com

भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा(LOKSABHA) और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पीएम मोदी के संकल्पों को पहुंचाने के लिए बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया है। इसी क्रम में बोकारो (Bokaro)विधानसा स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक 30 मई को विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विधायक ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को टास्क दे दिया है।(BJP Latest News)
2 जून को सभी मंडलों की बैठक होगी आयोजित
विधायक (BJP MLA)बिरंची नारायण ने कहा बोकारो के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में 2 जून तक सभी मंडलों के साथ बैठक आयोजित किया जाना है। जबकि किसान मोर्चा की ओर से 12 जून को बैठक आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री व केंद्रीय स्तर के नेताओ को भी सुनने का मौका मिलेगा। जिसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। कहा प्रत्येक विधानसभा व लोकसभा स्तर पर 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मलेन मे भाजपा सहित 7 मोर्चाओं के पदाधिकारी, कार्यसमिति मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के वरीष्ठ नेता डॉ प्रकाश,महेंद्र राय, रामलाल सोरेन,सुजीत चक्रवर्ती,विनय किशोर,पीयूष आचार्या,पन्नलाल कांन्दू,बैधनाथ प्रसाद,प्रकाश प्रामाणिक,ममता गोस्वामी,सन्नी आनंद, ललन शर्मा,श्रीकांत राय, उषा श्रीवास्तव, अशोक महतो,हरिपद गोप, सुमिता साहू आदि मौजूद रहे।