Headlines

Bokaro:बोकारो महिला समिति ने मनाया दीपावली मिलन

महिला समिति द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन

बोकारो महिला समिति ने मनाया दीपावली मिलन

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro steel plant)के महिला समिति की सदस्याओं द्वारा स्वावलंबन उद्योग केंद्र में रोशनी का पर्व दीपावली मिलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस भव्य आयोजन में समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी तथा उपाध्यक्ष निशा श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, मोनिका रंगानी, प्रीति शरण तथा इति रथ द्वारा लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन तथा बंपर हौज़ी की व्यवस्था की गई। पुष्पमालाएं, वंदनवार, फूलों की रंगोली ,दीपों तथा लड़ियों से समिति का उद्योग केंद्र नव-दुल्हन की भांति जगमगा रहा था। इस अवसर पर समिति की सचिव वंदना झा, उप सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष रीता रानी स्वावलंबन प्रभारी कुमुद कुमारी, सुरभि प्रभारी पुष्पा भारतीय, अन्य कार्यकारिणी सदस्या अनीशा झा, नीतू सुनीत, अंजू कुमार, प्रीति राजेश उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों की पत्नियों को समिति की कार्यप्रणाली की ओर आकर्षित करना था ताकि समाज सेवा की ओर उनका रुझान बढ़े तथा वे अपना अधिकतम योगदान दे सके। समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी ने कहा कि महिला समिति बोकारो सदा समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रही है तथा भविष्य में सदैव बेहतर योजनाओं के साथ सामने आएगी।(Bokaro steel plant news)