Headlines

Bokaro:बीएसएल अधिकारी के पुत्र ने चंद्रयान 3 के लिए बनाया लैंडर सेंसर

ISRO-Kumar rishav

बीएसएल(BSL) अधिकारी के पुत्र ने चंद्रयान 3 के लिए बनाया लैंडर सेंसर
कुमार ऋषभ में पूरे देश में बोकारो का बढ़ाया मान
पिछली गलतियों को दुरूस्त करते हुए कामयाबी का बनाया रास्ता
चंद्रयान 2 में लगा है इन्ही की टीम के बनाया हाई रेजुलेशन कैमरा
बीएसएल के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार के पुत्र है कुमार ऋषभ

Bokaro:बोकारो स्टील प्लांट की धमक न सिर्फ स्टील उद्योग के क्षेत्र में हर दिन बुलंदियां छु रहा है बल्कि नौसेना से लेकर चंद्रयान तक में यहां के परिवेश में पले और बढ़े बच्चे दुनिया को नई दिशा प्रदान कर रहे है। इसी में से एक है बीएसएल(BSL) के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार का पुत्र कुमार ऋषभ। जिन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS)में करने के बाद अंतरिक्ष में भारत के लिए बेहतर काम करने का सपने लिए आईआईटी (IIT)में दाखिला वर्ष 2014 में लिया। लेकिन प्रतिभाशाली रहने के कारण इनका चयन इंडियन स्पेश टेक्नॉलोजी में हुआ। जहां से इंजीनियरिंग फिजिक्स में डिग्री प्राप्त करने के बाद वे जर्मनी में यूनिवर्सिटी स्टूटगार्ड से पीजी की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद उन्हें इसरो में ऑप्टिकल इंजीनियर के रूप में नियुक्ति मिल गई।(ISRO News)
चंद्रयान टू में भी निभाई थी मुख्य भुमिका
इसरो ज्वाइन करने के बाद कुमार ऋषभ को चंद्रयान टू के लिए हाई रेजूलेशन कैमरा बनाने का कार्यभार सौंपा गया। जिसे इनकी टीम ने एक निर्धारित समय के अंदर पूरा कर लिया। इनका बनाया हाई रेजुलेनशन कैमरा आज भी चंद्रयान टू के ऑर्बिटर में चक्कर लगा रहा है। जिसके माध्यम से चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए उचित स्थान खोज करने में मदद मिली। फिलहाल कुमार ऋषभ इसरो(ISRO) से अहमदाबाद सेंटर में पदस्थापित है। कुमार ऋषभ ने की टीम ने ही चंद्रयान थ्री के लिए लैंडिंग सेंसर का निर्माण किया था। इसी सेंसर की मदद से चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने में कामयाब हो सका। ऋषभ के अनुसार चंद्रयान 3 में एलपीडीसी और एलएचडीसी सेंसर लगाए गए है।(chandrayan-3)(Boakro)