Headlines

Bokaro:पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
झारखंड में अपराधियों के खौफ से जनता है डरी-बाबूलाल मरांडी
चुनाव से पूर्व बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं में भरो जोश

Bokaro:भाजपा(BJP) प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी(Babulal marandi) ने 29 अगस्त को डुमरी उपचुनाव के तहत ऊपर घाट मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। श्री मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है और कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उन्होंने सम्मेलन में बूथ जीतो , चुनाव जीतो मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो बता नही पा रहा कि आखिर उनके प्रत्याशी को वोट क्यों दिया जाए। आखिर हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य को जो लूट,भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,बलात्कार , हत्या,चोरी ,डकैती,अपहरण, बेरोजगारी का उपहार दिया है उसके लिए लिए वोट दिया जाए। राज्य सरकार ने गरीबों के अनाज लूटवाए।(Bokaro NEWS)
आदिवासियों के मरांडी ने चेताया
मरांडी ने कहा गरीब आदिवासियों की औने पौने दाम पर नाम बदलकर जमीन हड़पने वाले हेमंत सोरेन ने अब राज्य के छोटे छोटे बच्चों को भी दिग्भ्रमित कर दिया है। बच्चे शिक्षक से अब पूछने लगे हैं कि परीक्षा में मुख्यमंत्री का सही नाम क्या लिखें हेमंत सोरेन या हेमंत कुमार सोरेन,उनके पिताजी का नाम क्या लिखें शिबू सोरेन या शिव सोरेन। कहा कि आज राज्य की स्थिति भयावह है, अपराधी बेलगाम,बेखौफ हैं और जनता डरी सहमी हुई है। अपराधी व्यापारियों को व्हाटसप पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांग रहे। हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है।

बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ता
बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ता

सरकार को उखाड़ फेंकना होगा
उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज स्थापित करने केलिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। डुमरी उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी की जीत के बाद झारखंड नई करवट लेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नही होता। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने केलिए भी पैसे लिए जा रहे। कहा कि पदाधिकारी कर्मचारी घुस मांगने की हिम्मत कर रहे क्योंकि राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल है। महंगे वकील रख कर अपराधियों को बचाने केलिए कोर्ट जा रहे। उन्होंने कहा कि जब कोई गलती नही की तो फिर ईडी को जवाब देने क्यों नहीं जा रहे। आखिर क्यों डर रहे। उन्होंने कहा कि यह डरी सहमी हुई सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह केश मुकदमों से बंद करना चाहती है। कहा कि उनके खिलाफ छः जिलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। लेकिन वे डरने वाले नहीं।सरकार चाहे तो सभी जिलों में उनके ऊपर मुकदमा करे। कहा कि सत्ताधारी दल के नेता को आरोप लगा रहे उन्हे जांच कराकर कारवाई करने से कौन रोक रहा है। वे तो जांच में पूरी मदद करने को तैयार हैं।

सम्मेलन में ये रहे मौजूद
सम्मेलन को पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, रवीन्द्र कुमार पांडे, विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष भरत यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवनारायण प्रजापति, सुरेन्द्र राज, टिकैत महतो,खूशबू देवी, टीनू सिंह, मोती महतो, जितेन्द्र महतो, रामकिंकर पाण्डेय,विश्वनाथ यादव,भैरव महतो, गिरिजा देवी, रामलाल सोरेन, जयनारायण मरांडी,डाॅ उषा सिंह, सुरेश महतो,उदय अग्रवाल ,गोविंद महतो, धनंजय महतो, मनोज महतो, दिलीप तुरी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।