Headlines

Bokaro:आदिवासी नेता सुरेश मुर्मू की हत्या से उबला बोकारो,हाईवे को किया जाम

जाम करते आंदोलनकारी

आदिवासी (Tribal)नेता सुरेश मुर्मू की हत्या (murder)से उबला बोकारो,हाईवे को किया जाम
हत्या के आरोप में सिपाही समेत 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाजपा नेता डॉ प्रकाश ने कहा बगैर मुआवजा कम नहीं होगा आंदोलन
पुलिस और प्रशासन को सूचना के बाद आखिरकार क्यो नहीं हुई कार्रवाई

जाम करते आंदोलनकारी
जाम करते आंदोलनकारी

Crossfluid.com

(Bokaro)बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित चौरा बस्ती में जमीन विवाद हुई सुरेश मुर्मू(48 वर्ष) की हत्या विरोध में चास के अंचलाधिकारी व पिंड्राजोरा थानेदार को निलंबित करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने धनबाद -रांची-टाटा रूट को जाम कर दिया। 24 मई को सुरेश मुर्मू की पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया उसके बाद उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है की उक्त विवादित जमीन सुरेश कुमार मुर्मू के पूर्वजों के नाम है। मृतक मूर्मू उक्त जमीन व घर परिवार की जान माल की सुरक्षा के लिए पूर्व में पिंड्राजोरा थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार भी लगाया था। लेकिन पुलिस ने आवेदन पर गंभीरता नहीं दिखाई और न ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया गया। मृतक सुरेश कुमार मूर्मू सोनोत् संथाल समाज बोकारो के जिला सचिव सह मांझी बाबा थे। समाज में इनका विशेष सम्मान था। घटना से समाज सहित गांव में दुख के साथ साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। घटना को अंजाम देने के आरोप में बोकारो पुलिस बल के सिपाही सुखवंत सिंह समेत मंतोष रंजन, चरणदास महतो, राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए

जाम करते आंदोलनकारी
जाम करते आंदोलनकारी

सुरेश की मृत्यु से उनके तीन बच्चे दो बेटी 16 दीपा कुमारी 18 अनीता कुमारी और एक बेटा 21 आशीष मुर्मू अनाथ हो गए वही पत्नी सावित्री देवी विधवा हो गई तो वृद्ध पिता भोला मुर्मू असहाय हो गये। घटना की खबर पर चौरा गांव पहुंचे सोनोत संथाल समाज के शंकर प्रसाद सोरेन बिंदु देवी नरेश मुर्मू छुटु मांझी आदि ने मृतक की पत्नी को एक करोड़ रुपये नगद व आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग की। इसके अलावा हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की। घटना से आक्रोशित लोगों ने 25 मई को दोपहर एक से जाम कर दिया है। सड़क जाम करने वालो मे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के समक्ष मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी जीवन यापन के लिए एक करोड़ रुपये चास सीओ और पिंड्रा जोरा थाना प्रभारी को नौकरी से बरखास्त करने एवं विवादित जमीन पर मृतक सुरेश कुमार मुर्मू की समाधि स्थल बनाने की मांग प्रशासनिक अधिकारी के सामने रखा गया।

जमीन हड़पने के लिए बिल्डरों ने की हत्या-डॉ प्रकाश

 

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में हुई आदिवासी संताल समाज के जिला सचिव सुरेश मुर्मू की निर्मम मामले में भाजपा के वरीष्ठ नेता डॉ प्रकाश ने कहा है कि इस हत्याकांड के पीछे बिल्डरों की साजिश है। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से सुरेश मुर्मू की 81 डिसमिल जमीन हड़पी जा रही थी। इसका विरोध करने पर हत्या कर दिया गया है। कहा मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को इस संबंध में कई बार आवेदन भी दिए है लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण इसकी हत्या साजिश के तहत हुई है। उन्होंने आदिवासियो के बीच आह्वान करते हुए इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बिरसा मुंडा की तरह उलगुलान करने की बात कही। उन्होंने कहा लोग पुलिस की नाकामी को लेकर गुस्सा में है। जो किसी भी समय विस्फोटक रूप धारण कर सकता है।