Headlines

Bokaro:रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र मुद्दे आज क्षेत्रीय सम्मेलन

रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र मुद्दे आज क्षेत्रीय सम्मेलन
बीएसएल के एचआरडी सेंटर में होगा आयोजन
न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह
मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा पहुंचे बोकारो

Crossfluid.com
न्यायिक अकादमी झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप व जिला प्रशासन बोकारो(Bokaro) की ओर से रविवार को रिमांड और जमानत न्याय शास्त्र विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह सम्मेलन बोकारो स्टील सिटी(Bokaro steel city) के एचआरडी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड माननीय न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा माननीय न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आदि शनिवार देर शाम फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार (बोकारो) व सेक्टर पांच स्थित बोकारो निवास पहुंचे।(Suprime court)

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति का स्वागत करते
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति का स्वागत करते

इन्होंने किया स्वागत
बोकारो पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थना, उपायुक्त कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ श्री रजनीश कुमार आदि ने पुष्प गुच्छ देकर माननीयों का स्वागत किया। वहीं, न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया माननीय न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा माननीय न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंदा सेन समेत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश आदि ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पेटरवार परिसर में पौधरोपण किया।