Headlines

Bokaro:चोरों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर लगे ग्रिल को उखाड़ ले गए

SAIL, Bokaro Steel Plant | TA Department

चोरों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर लगे ग्रिल को उखाड़ ले गए
नगर सेवा भवन के सामने घटना घटने के बाद सीजीएम पोपली के प्रति आक्रोश
दुसरी बार घटी घटना के बाद राजपुत समाज के लोगों में आक्रोश
नगर सेवा भवन के सीजीएम को बताया लापरवाह

Crossfluid.com

बोकारो इस्पात प्रबंधन (BSL)के नगर सेवा भवन वरीय अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण सिटी सेंटर सेक्टर चार के वीर कुंवर सिंह (veer kuwar singh)की प्रतिमा स्थल से चोरों ने 30 मीटर से अधिक के ग्रील की चोरी कर ली है। यह घटना शुक्रवार को घटी है लेकिन बीएसएल प्रबंधन ने इस पूरी घटना को छिपाया है। प्रबंधन ने इस घटना की सूचना न थाने में दी और न ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया है। जिसके बाद भोजपुरिया समाज के लोगों ने स्वयं थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत भोजपुरिया समाज के लोगों ने कहा कि हाल के दिनों में बोकारो में लोहा चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन कहीं ना कहीं से लोहे की रेलिंग चोरी की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार  की रात्रि में अज्ञात चोरों ने सेक्टर 4 स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के सामने की लगभग 25 फीट लोहे की रेलिंग पर हाथ साफ कर दिया। भोजपुरी परिवार बोकारो  के महासचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी 30 दिसंबर 2022 को ऐसी घटना घटी थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने लिखित रूप से सेक्टर 4 थाना में दर्ज कराई थी। परंतु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिला प्रशासन की ओर से यदि समय पर कार्रवाई की गई होती तो आज यह घटना दोहराई नहीं जाती। समिति के सदस्यों ने पुलिस कप्तान से मांग की है कि 48 घंटे के अंदर यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो समिति के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मोके पर रास नारायण सिह , राम सुमेर सिंह , संत कुमार सिंह  , अभिषेक सिंह , अनिल सिंह  ,राजेश्वर सिंह, सुनील कुमार सिंह , संतोष सिंह , रंजेश सिंह , सत्येंद्र नारायण सिंह, युगल किशोर सिंह, शैलेंद्र सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित थे >

SAIL, Bokaro Steel Plant | TA Department

बोकारो में वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा स्थल से ग्रिल की चोरी
बोकारो में वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा स्थल से ग्रिल की चोरी

भ्रष्टाचार में लिप्त है सीजीएम पोपली
समाज के लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि नगर सेवा भवन के सीजीएम भुपेंद्र सिंह पोपली भ्रष्टाचार में लिप्त है। इन्हें सभी घटनाक्रम की जानकारी पहले से होती है उसके बाद चोरी होती है। बीते तीन वर्षों में बोकारो इस्पात नगर को चोरों ने खोखला कर दिया है। लेकिन सीजीएम पोपली ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। फिलहाल पोपली के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य संगठनों आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला तक जलाया है। यही नहीं कई संगठनों ने उन्हे बोकारो में अतिक्रमण का जिम्मेवार भी बताया है।Bokaro..

Bokaro Steel Plant