Headlines

Hemant Soren:दिवंगत जगरनाथ महतो का जाना अत्यंत ही तकलीफदेह-हेमंत सोरोन

Hemant Soren:दिवंगत जगरनाथ महतो का जाना अत्यंत ही तकलीफदेह-हेमंत सोरोन

Hemant Soren-दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के पत्नी और बच्चे से मिलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hemant Soren-दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के पत्नी और बच्चे से मिलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Crossfluid.com

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अप्रैल को दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलारगो पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री के पुत्र सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से जिस प्रकार इनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। वैसे ही हमारी पार्टी संगठन के लिए अत्यंत ही तकलीफदेह है। लेकिन अब जगरनाथ दा की सोच व सफर को हम सभी के द्वारा मिलकर जारी रखंगे। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनके नाम को अमर रखा जाएगा।
6 अप्रैल को हुआ था निधन
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के शिक्षा और मद्यनिषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को इलाज़ के दौरान चेन्नई में हो गई थी। जगरनाथ महतो की पहली बार 25 सितंबर 2020 को तबीयत बिगड़ी थी। जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. करीब एक माह तक रांची में इलाज़ के बाद जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तब 19 अक्टूबर 20 को एयर एंबुलेस से चैन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 28 अक्टूबर 22 को लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. इसके बाद वे स्वस्थ होकर लौट आए थे। रांची सरकारी आवास में स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ काफी दिन तक रहे। इसके बाद पुनः विभाग के काम को धीरे-धीरे करने लगे. बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को उन्हें पुनः तकलीफ महसूस हुई तो उन्हें विधानसभा से सीधे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज़ के लिए चेन्नई ले जाये गए. जहां 6 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।