Headlines

EID(Bokaro):ईद का चांद नजर आया,22 अप्रैल को ही मनेगा ईद

EID:ईद का चांद नजर आया,22 अप्रैल को ही मनेगा ईद
ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात(Eid Mubarak 2023)

Crossfluid.com

बोकारो सहित पूरे झारखंड में ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। अरब देशों में ईद का चांद नजर आने के बाद भारत में भी ईद का चांद नजर आ गया है। रांची, गुवाहाटी, हैदराबाद, लखनऊ में चांद नजर आने के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने चांद के दिखने का एलान किया है। अरब देशों में आज यानी 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। वहीं भारत में 22 अप्रैल यानी शनिवार को ईद मनाई जाएगी। झारखंड में बोकारो सहित राजधानी रांची व अन्य इलाकों मे ईद को बेहतर मनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। ईद की नमाज शहर के अलग-अलग इलाकों में अदा की जाएगी
बोकारो में सभी संवेदनशील स्थानों पर मैजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही एसपी चंदन झा और डीसी के निर्देश पर पूरे जिले भर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।