Headlines

Heat wave-अगले पांच दिनों तक चलेगी भीषण लू फिर होगी बारिश

heat-wave in Jharkhand

अगले 5 दिनों तक बोकारो सहित पूरे झारखंड में रहेगा लू का कहर
भीषण गर्मी में सतर्क रहने का आदेश जारी,तापमान 43-44 डिग्री तक रहेगा
18 जून से होगी मानसून की बारिश, केरल पहुंचा मानसून

Crosssfluid.com

भीषण गर्मी की मार झेल रहे झारखंडवासियों (Jharkhand)के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर है। अच्छी खबर यह है कि झारखंड में अगले 10 दिनों के अंदर मानसून (Mansoon)पहुंच जाएगा। इस दौरान कई स्थानों पर प्री मॉनसून(Pre Mansoon) की बारिश भी हो सकती है। 8 जून को मानसून केरल (Kerela)पहुंच चुका है। लेकिन बुरी खबर यह है कि झारखंड में अगले 4 दिनों तक गर्म हवाओं(Heat wave) के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकती है । तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है । जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने राज्य भर में येलो अलर्ट (Yellow allert)जारी किया है ।

चक्रवात के कारण कमजोर रहेगा मानसून(Mansoon)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय चक्रवात की वजह से पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मॉनसून(Mansoon) पूरे केरल में सक्रिय होगा और 48 घंटों के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम में इसका असर दिखने लगेगा।
इसके पश्चात मानसून मध्य भारत होते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत तमाम राज्यों में पहुंचेगा। मानसून की रफ्तार शुरुआत के एक सप्ताह तक धीमी रहेगी, लेकिन उसके बाद रफ्तार पकड़ लेगी।

mansoon
mansoon

अगले 5 दिनों तक गर्म हवा से नहीं मिलेगी निजात
झारखंड के कई जिलों में 11 जून से मौसम तबाही मचा सकता है। इसे लेकर यलो अलर्ट(Yellow allert) जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कल यानी 9 जून से कई जगहों पर लु भी चलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 जून को दी है।अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 9 और 10 जून को दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं आशिक बादल छाये रह सकते हैं।राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर धनबाद दुमका, गिरिडीह, गोठ्ठा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।

12 जून को ये स्थिति
राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में पड़ सकता है।

13 व 14 जून को यहां बारिश

राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।इस दौरान गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, रांची, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।