Headlines

Jharkhand:झारखंड सरकार की नई नियोजन नीति के खिलाफ ट्विटर महा अभियान होगा शुरू

झारखंड सरकार नई नियोजन नीति का विरोध
Jharkhand:झारखंड सरकार की नई नियोजन नीति के खिलाफ ट्विटर महा अभियान होगा शुरू
10 मार्च को राज्य भर चलाएंगे अभियान
नई नियोजन नीति को रद्द करने की मांग पकड़ी जोर
झारखंड सरकार नई नियोजन नीति का विरोध
झारखंड सरकार नई नियोजन नीति का विरोध


Crossfluid.com
झारखंड सरकार की नई नियोजन नीति के खिलाफ 10 मार्च को राज्य भर के युवा ट्विटर महाअभियान चलाएंगे।नियोजन नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद से ही युवाओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जिसके बाद युवा सरकार को जगाने के साथ-साथ आंदोलन को तेज करने के लिए ट्विटर महा अभियान चलाएंगे। जिसे लेकर तमाम ट्विटर हैंडल में समर्थन की मांग की जा रही है।
40% ओपन फॉर ऑल किया गया
झारखंड सरकार ने नई नियोजन नीति जारी कर दी है। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा को पूर्व की तरह जोड़ दिया गया है। जिसके तहत झारखंड से 10वीं और 12वीं पास करने की बाध्यता को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। नई नियोजन नीति में 40% पर ओपेन फॉर ऑल कर दिया गया है।राज्य में सरकार किसी नीति के खिलाफ युवा आंदोलन रत है। राज्य के विभिन्न जिलों से विरोध के स्वर अलग-अलग रूप में देखने को मिल रहे हैं।