Headlines

mousam-jharkhand-झारखंड में बना चक्रवातीय क्षेत्र,26 तक बारिश की संभावना

‎jharkhand-mousam-झारखंड में बना चक्रवातीय क्षेत्र,26 तक बारिश की संभावना
24 और 25 अप्रैल को कही कहीं गरज के साथ भारी बारिश होगी

 weather
weather

 

Crossfluid.com

23 अप्रैल की शाम करीब 5.45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने और बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। कहीं कही जोरदार बारिश के साथ ओले गिरने के कारण लोगों को परेशानी जरूर हुई है लेकिन इस भीषण गर्मी से वातावरण में ठंढ़क घोल दी। वहीं रांची मौसम विभाग की माने तो 24 और 25 अप्रैल को भी बोकारो सहित पूरे राज्यभर में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश और राजस्थान राजस्थान में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। वहीं एक ट्रफ पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर अगले कई दिनों तक झारखंड में देखा जायेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने वेदर कंडीशन को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि आगामी 26 अप्रैल तक झारखंड में वर्षा के साथ वज्रपात होता रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में होगी वर्षा
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 अप्रैल को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने के संभावना है। वहीं, 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और कोडरमा जिले में, दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में और इनसे सटे मध्य भागों में यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इस दौरान तेज सतही हवा चल सकती है।

26 अप्रैल तक झारखंड में गर्जन और वज्रपात संभव
मौसम विभाग की माने तो 26 अप्रैल को भी झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं, मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। राजधानी रांची का तापमान 4 दिन में 7 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, राजधानी औरइसके आसपास 27 अप्रैल तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षों की भी संभावना है।

आपके शहर का कितना है अधिकतम तापमान

• बोकारो में 35.6 डिग्री सेंटीग्रेड

• चतरा में 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड

• देवघर में 36.9 डिग्री सेंटीग्रेड

• गढ़वा में 35.1 डिग्री सेंटीग्रेड

• गिरिडीह में 36.3 डिग्री सेंटीग्रेड

.गोड्डा में 38.3 डिग्री सेंटीग्रेड

• गुमला में 33.9 डिग्री सेंटीग्रेड

● हजारीबाग में 34.1 डिग्री सेंटीग्रेड

खूंटी में 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड

लातेहार में 33.5 डिग्री सेंटीग्रेड

• लोहरदगा में 32.6 डिग्री सेंटीग्रेड

• पाकुड़ में 35.5 डिग्री सेंटीग्रेड

• पलामू में 35.9 डिग्री सेंटीग्रेड