Headlines

SAIL:बोनस को लेकर सेल कर्मियों का फूटा गुस्सा

sail:गांधी चौक पर प्रदर्शन करते डिप्लोमाधारी यूनियन

बोनस को लेकर सेल कर्मियों का फूटा गुस्सा
बोकारो के गांधी चौक पर प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
भारी संख्या में मौजूद डिप्लोमाधारियों ने कहा अब बर्दास्त के बाहर

SAIL/Bokaro:

सेल में बोनस को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा अब फूटने लगा है। बगैर किसी समझौते के ही 23 हजार कर्मचारियों के खाते में प्रबंधन की ओर से राशि डाल दिए जाने के बाद अब कर्मचारी संगठन सड़क से लेकर प्लांट तक धरना प्रदर्शन में जुट गए है। इसी कड़ी में बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन(बीड़ू) के बैनर तले सैकड़ो डिप्लोमा इंजीनियर बोनस सहित कर्मचारियों से जुड़े हुए सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए गांधी चौक और नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया।
संदीप कुमार ने कहा नहीं बर्दास्त करेंगे मनमानी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा सेल प्रबंधन की मनमानी कर्मचारी बर्दास्त नहीं करेंगे। बोनस कर्मचारियों का हक है। प्लांट का हर एक कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रहा है जिसके फलस्वरूप विभिन्न विभागों में रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। अगर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022 23 के उत्पादन को देखा जाए तो पता चलता है कि क्रूड स्टील में 0.92 एम टी हॉट मेटल में 0.69 एम टी और सेलेबल स्टील में 0.33 एम टी उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कर्मचारियों की संख्या में भी लगातार कम हुई है। लेकिन उसके बाद भी प्रबंधन द्वारा ₹23000 बोनस कर्मचारियों को देना हर प्रकार से गलत है जिस SPLIS फार्मूला के तहत यह राशि दी गई है उसपर यूनियनों को हस्ताक्षर करने से पहले कर्मचारियों को इस फार्मूले से होने वाले फायदे और नुकसान का आकलन करके हस्ताक्षर करना चाहिए था। हम लोग प्रबंधन से यह मांग करते हैं फॉर्मूले को रद्द करके नया फॉर्मूला बनाया जाए या इस वर्ष पीबीटी का एक निश्चित प्रतिशत कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित किया जाए और वह राशि कर्मचारियों को दिया जाए और प्रतिवर्ष उसी के आधार पर दुर्गा पूजा से पहले यह राशि बोनस के तौर पर कर्मचारियों के खाते में डाल दिया जाए।
यूनियन के अध्यक्ष ने भी फूंका बिगुल
यूनियन के अध्यक्ष रवि शंकर ने कहा कि एक ओर जहां कर्मचारी उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनको मिलने वाली सुविधाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जैसे प्रबंधन को जल्द से जल्द संपूर्ण वेज रिवीजन, 39 महीने का बकाया एरियर, पर्क्स का एरियर, नाइट अलाउंस आदि मुद्दों का समाधान करना चाहिए इसी के साथ कर्मचारियों को प्रतिवर्ष मिलने वाली छुट्टियों की संख्या में बढ़ोतरी या फिर अधिकारी वर्ग को मिलने वाली छुट्टियों के बराबर करना चाहिए, इंसेंटिव रिवॉर्ड में बढ़ोतरी, सम्मानजनक पदनाम, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E-0 की एलिजिबिलिटी को केवल S6 ग्रेड किया जाना चाहिए। बोकारो जनरल अस्पताल में कर्मचारी एवं उनके आश्रितों को ओपीडी में इलाज एवं उससे जुड़े विभिन्न प्रकार के टेस्ट में प्राथमिकता दी जानी चाहिए या उनके लिए सुबह या शाम में एक निश्चित टाइम स्लॉट रिजर्व होना चाहिए। प्रदर्शन में रत्नेश मिश्रा, नितेश, राहुल सिंह, अमन बास्की शामिल रहे।