Headlines

Weather Update: बादल छाए और हुई छिटपुट बारिश, झारखंड में गिरा पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन

[ad_1]

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की शाम घने बादल छाए और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई। मौसम के इस मिजाज से सर्दी बढ़ने की संभावना है। राजधानी समेत राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान हवा का रुख बदलेगा और सर्दी के साथ कनकनी लौटेगी। राज्य में तापमान इस दौरान तेजी से गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बादल साफ होंगे। उत्तर की सर्द हवा लौटेगी। इससे कनकनी बढ़ेगी। अगले 4 दिनों तक सर्दी बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। सुबह कुहासा भी बढ़ सकता है। 

राजधानी में सामान्यत: मौसम साफ रहा
राजधानी में दिन के दौरान आमतौर पर मौसम साफ रहा। कुछ देर के लिए सुबह और दोपहर में आंशिक बादल छाए रहे। इससे पिछले 24 घंटों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट आने के बावजूद सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। यहां अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक चल रहा है।

अगले 24 घंटों में गिरेगा राज्य का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम बदलाव होगा। अगले 24 घंटों से राजधानी समेत राज्य के अन्य भागों में तापमान गिरेगा। मंगलवार की सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है, जबकि बुधवार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री पर आ सकता है। इससे सुबह में कनकनी बढ़ेगी। सर्द हवा के आने से दिन के अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री गिरावट हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में यह बदलाव होने का पूर्वानुमान है।

[ad_2]